आबकारी महकमे की लापरवाही से हर गली नुक्कड़ पर बिक रही है पक्की शराब
मजाहिर खान
हल्दूचौड़।
क्षेत्र में शराब माफियाओं का राज कायम होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हो रही तरह तरह की चर्चाओं के मुताबिक लंबे समय से क्षेत्र में शराब की कई अवैध दुकानें चल रही हैं सूत्रों की माने तो शराब बेचने वाले हर गली, मोहल्ले में अपनी दुकान चला रहे हैं।
सवाल ये है आखिरकार ये शराब आ कहां से रही है ? क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर शराब के गुप्त ठेके संचालित हो रहे हैं! सरकार को प्रतिदिन लाखो की चपत आखिरकार किसकी शह पर लग रहा है ? पूरे मामले में आबकारी विभाग की चुप्पी से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
शाम होते ही शराब बेचने वाले लोग बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम देते देखे जा सकते हैं। कहीं पक्की शराब का जखीरा है तो कहीं अवैध शराब बेचने वाले लोग अपने काम को बिना किसी डर के अंजाम दे रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि किसके इशारे पर इतना बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक को फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते हैं।
कुछ लोगों ने सरकार को चूना लगाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है। नैनीताल जनपद को नशा मुक्त करने की जहां कवायद चल रही है वहीं लालकुआं, बिंदुखत्ता हल्दूचौड़ क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। हर तरफ नशे का कारोबार चल रहा है।
आबकारी विभाग की खामोशी महकमे कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। क्षेत्रवासियों की मानें तो परचून की दुकानों में तक शराब बेची जा रही है जिससे आम जनता में तरह तरह की चर्चा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर