महिला से छेड़छाड़ में ऊर्जा निगम के जेई पर केस, विरोध करने पर की मारपीट
ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम के जेई ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि ऊर्जा निगम के जेई आनंद सिंह राणा मिलने पहुंचे। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया, तो जमकर मारपीट की।
घायल अवस्था में महिला को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 17 मई को हुई इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की। जांच के बाद अब आरोपी जेई आनंद सिंह राणा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि आरोपी ऊर्जा निगम के जेई की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर