अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी-
दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वार्ड दो निवासी प्रकाश मंडल फोटोग्राफी का काम करता है। सोमवार को वह एक बारात में फोटोग्राफी करने के लिए गोभीया सराय पीलीभीत गया था। रात को 12 बजे के करीब जब वह घर लौटा तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और भीतर टीवी चल रहा है। काफी कोशिश के बाद भी जब वह दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की अंदेशा लगाते हुए उसने परिजनों को जगाया। परिजनों ने खिड़की तोड़कर भीतर देखा तो प्रकाश की पत्नी मीना मंडल (22) कमरे की दीवार के ऊपर लगे लोहे की पाइप में फंदे पर लटकी हुई थी। उसकी आठ साल की बच्ची पास ही बिस्तर पर सोई हुई थी।
परिजनों ने शव को नीचे उतारकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार की सुबह तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट और सीओ आशीष भारद्वाज की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामाभरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि प्रकाश की शादी दो साल पहले मीना से हुई थी। मीना का मायका निर्मल नगर शक्तिफार्म में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप