ट्राली में बाइक भिड़ी एक की मौत-एक घायल-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की  मौत हो गयी जबकि उसका एक साथी गंभीर घायल हो गया।मंगलवार को कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला के भीमपुरी गेट के पास एक बाइक व ट्राली की भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार घटना में बाइक सवार तीनपानी हल्द्वानी व निवासी जयदेव साहू पुत्र सुदेश साहू एवं बड़ी मंडी हल्द्वानी निवासी नितेश कश्यप पुत्र महेश कश्यप में से जयदेव साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

जबकि उसका साथी नितेश गंभीर घायल हो गया।घटना की खबर मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी  भेजा। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक के परिजन कालाढूंगी पहुंच गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119