शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत के बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों को मामले का पता चलने पर नाबालिग के पिता ने मंगलवार को लोहाघाट थाने में आरोपी युवक हरीश सिंह रावल पुत्र नारायण सिंह रावल निवासी बोतरी के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध

लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक हरीश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/ 506 व तीन 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ खत्री ने बताया कि पीडि़ता का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया तथा दुष्कर्म के आरोपी युवक हरीश सिंह को मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा को सौंपी गई है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119