33 इनवर्टर लेकर आ रहा ई-रिक्शा रास्ते से गायब
हल्द्वानी। इनवर्टर रिपेयरिंग का काम करने वाले मिस्त्री ने पुराने इनवर्टर ई-रिक्शा पर रखवाए थे। रिक्शा चालक लाखों का माल लेकर आधे रास्ते से चंपत हो गया। काफी तलाशने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मिस्त्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यूपी के बरेली जिला स्थित बहेड़ी निवासी मो.फराज हल्द्वानी में इनवर्टर रिपेयरिंग का काम करता है। फराज ने सात जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे ऊंचापुल चौराहे के पास से एक ई-रिक्शा पर 33 पुराने इनवर्टर रखवाए। उन्हें मुखानी स्थित दुकान पर पहुंचाना था। मुखानी चौराहे पर रेड लाइट के चलते वह पीछे रह गए और ई-रिक्शा आगे फंसा था। सिंगनल ग्रीन होने पर ई-रिक्शा कहां गया पता नहीं चला। फराज के मुताबिक माल करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का था। फराज ने पुलिस से कार्रवाइ्र कर माल वापस दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार