फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड – पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान ने पुलिस से की शिकायत-

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू(नैनीताल)। सोशल मीडिया पर इन दिनों ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा ही एक मामला मोटाहल्दू ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में आया है। यहां के ग्राम प्रधान व कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री रमेश चंद्र जोशी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके नाम से फेसबुक में रिक्वेस्ट डालकर अश्लील फोटो डाल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप

वहीं उनके नाम से से पैसे की भी मांग कर रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक आईडी में पेज बनाकर उसमें अश्लील फोटो डाले हैं। उसने अपना गूगल पे का फोन नंबर 9678509782 भी दिया है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119