रामनगर के मोहान में देह व्यापार का भंडाफोड़-
रामनगर। पर्यटन की आड़ लेकर रिसॉर्ट में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। अल्मोड़ा से सटे मोहान के एक रिसॉर्ट में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व रामनगर की पुलिस ने बुधवार देर रात एेसे ही एक धंधे को बेपर्दा कर दिया है। पुलिस ने मौके से अनैतिक कार्य में लिप्त एक युवक व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक भाग निकला।
बुधवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मोहान स्थित रिसॉर्ट में काॅलगर्ल के आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर रात में ही ट्रैफिकिंग सेल की टीम रामनगर पहुंच गई और रामनगर पुलिस को साथ लेकर मोहान स्थित रिसॉर्ट काॅर्बेट मैंगो ब्लूम स्पा में छापा मार दिया। इस दौरान वहां अनैतिक कार्य करते हुए कमरों से एक युवक तथा पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रौशन उर्फ मौ. नूरहसन निवासी पश्चिमी दिल्ली बताया है। वहीं, फरार हुए युवक का नाम विशाल बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज