दामाद के साथ अपनी दूसरी पुत्री के घर जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर मौत

खबर शेयर करें 👉

दामाद के साथ अपनी दूसरी पुत्री के घर जा रही एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दामाद ने राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यूपी के रामपुर क्षेत्र के टांडा बादली निवासी 48 वर्षीय मंजू देवी पत्नी खेम सिंह बुधवार सुबह अपने दामाद विशाल के साथ बाइक से काशीपुर आ रही थीं। उन्हें अपनी बेटी के घर गांव टीला, थाना कुंडा जाना था। दाढ़ियाल रोड पर उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर चढ़कर बेकाबू हो गई और बाइक पर बैठी मंजू सड़क पर गिर गई। सड़क में सिर लगने से वह बेहोश हो गई।

हादसे में विशाल को भी खरोंच आईं। दामाद विशाल ने राहगीरों की मदद से मंजू देवी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिवार में पति के अलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119