धूमधाम से मनाया वर्ल्ड डंकी दिवस

खबर शेयर करें

खण्ड शिक्षा भवन शयाल्दे संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति, रानीखेत व द डंकी सैंगक्चूएरी, यूनाएटेड किंगडम के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड डंकी दिवस 2024 धूमधाम से मनाया गया। आयोजन की शुरुआत करते हुए नीरज बिष्ट, परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वर्ल्ड डंकी दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। विश्व गधा दिवस आर्क रज़ीक द्वारा बनाया गया था जो कि एक वैज्ञानिक थे। उन्होंने महसूस किया कि मेहनती गधे को हमारे समाज के निर्माण में उसके प्रयासों के लिए पहचाना नहीं जा रहा था। उनके द्वारा किए गए कार्य ने दुनिया भर के लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। उन्होंने जानवर के बारे में बात करते हुए एक फेसबुक ग्रुप बनाकर शुरुआत की। 2018 में, विश्व गधा दिवस आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था और यह तब से हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गधों के बारे में जानकारी फैलाना है और वे मानव जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि गधे हमारे समाज में महत्वपूर्ण हैं और हमें उनके संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।


इस बार वर्ल्ड डंकी दिवस 2024 के माध्यम से अस्तबलों और अश्ववंश की सफाई में महिलाएं, लड़कियाँ और लड़के एवं पुरुषों का समान रूप से भागीदारिकता सुनिश्चित कर समाज में समानता और समानाधिकार को बढ़ावा देना था। इसमें विशेषकर महिलाओं की भूमिका ज्यादा मददगार साबित होगी क्यूंकि एक महिला का शिक्षित होना पूरे घर का शिक्षित होना माना गया है और इसी से पूरे समाज की भी कल्पना की जाती है।
अश्ववंश की स्वच्छता के माध्यम से अश्ववंश परिवारों को इस बात का एहसास कराना था कि उनकी आजीविका का माध्यम अश्वपालन एवं उसके द्वारा किया कार्य है। अगर वह स्वस्थ्य रहेंगे तो उनकी आजीविका भी बेहतर होगी। अतः आपको अश्ववंश के स्वास्थ्य से जुड़े हुए किसी भी कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा। इसी के तहत गौरव कुमार, जो कि एक प्रशिक्षित पैरावेट है ने अस्तबलों और अश्ववंश की सफाई, उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर देकर सभी कि शंकाओं का समाधान किया। उनके द्वारा फिनायल का उपयोग कब, कैसे एवं क्या सावधानियाँ अपनानी हैं के बारे में जानकारी प्रदान करी गई। साथ ही उनको अश्ववंश के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई मिनेरल मिक्स्चर के बारे में भी जानकारी साँझा करी।
अंत में उपस्थित सभी अश्ववंश पालक संस्था कि ओर से 1 फिनायल कि बोतल, 1 मिनेरल मिक्स्चर एवं सफाई हेतु एक झाड़ू निःशुल्क पाकर काफी खुश थे। उन्होंने संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति, रानीखेत व द डंकी सैंगक्चूएरी, यूनाएटेड किंगडम के द्वारा उनके अश्ववंश के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दोनों संस्थाओं का धन्यवाद अदा किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के कार्यकर्ता चंदन सिंह एवं सुन्दर सिंह जी ने भी अपनी बहुत अहम भूमिका निभाई। अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ ही आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119