मुखानी व हल्द्वानी क्षेत्र में हुई चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और लूट की घटना में शामिल पांच गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीते दिनों शहर के मुखानी व हल्द्वानी क्षेत्र में हुई चोरी, नकबजनी, चौन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं में शामिल पांच शातिरों को मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई चेन, मोबाइल व बाइक सहित लाखों के जेवरात भी बरामद कर लिए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।

एसएसपी पीएन मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है। रविवार को बहुउद्देशीय भवन में लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में बीते 27 मई को रामलीला ग्राउंड के पास से मोटर साइकिल चोरी की गई थी। जबकि बीते 28 मई को सीएमटी कॉलोनी टीपीनगर में एक महिला की चेन लूट ली थी। 30 मई मुखानी थानाक्षेत्र के रूपनगर चौराहे के पास से व्यक्ति का मोबाइल, व 28 मई को मुखानी थानाक्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना हुई थी। मुखानी में ही एक और चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इसी तरह 12 मई को बजवालपुर टीपीनगर में स्थित घर से चोरी, 20 अप्रैल को भरतपुर कमलुवागांजा में स्थित घर से चोरी, 8 मई को दिवान विहार कठरिया में एक घर से चोरी और 2 मार्च को गीतांजली लेन, हिम्मतपुर मल्ला में स्थित एक घर में शातिरों ने चोरी की थी। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सिरौली कला में घर में घुसकर वारदात का आरोप, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू

इस दौरान पुलिस ने इन मामलों में पुलिस ने मो. उमेर पुत्र मो. यामीन निवासी गौजाजाली उत्तर उजाला हिमालयन स्कूल के पास हाल पता ग्राम रिक्षा थाना देवरनिया जिला बरेली को भाखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य में अशरफ पुत्र लतीफ अहमद निवासी इस्लामनगर नई बस्ती खटीमा उधमसिंह नगर, अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा उधमसिंह नगर, भानु प्रताप पुत्र लेखराज निवासी ग्राम रसूलपुर थाना शीशगढ़ बहेड़ी बरेली और धर्मेंद्र पुत्र रामलाल निवासी राईनाबाद पोस्ट बहेड़ी थाना बहेड़ी बरेली को गिरफ्तार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर --रानीखेत में 3 अगस्त से डीएससी भर्ती

जबकि मुखानी और कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई दो मोटर साइकिलों के मामलों में दो बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। गुडवर्क करने वाली टीम में कोतवाल राजेश यादव, मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी, एसआई राजेन्द्र सिंह, एसआई वीरेंद्र बिष्ट, एसआई फिरोज आलम, एसआई कृपाल सिंह, मनोज कुमार, गगनदीप सिंह, मनोज अधिकारी, हरजीत सिंह, रजनी आर्य, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, प्रेम सिंह, कांस्टेबल तारा राणा, अनिल टम्टा, ललित नाथ, अनूप तिवारी, बलवंत सिंह, रोहित कुमार, धीरज सिंह सुगडा, गोपाल दत्त, अनिल गिरी व दिनेश नगरकोटी थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119