बग्वाल मेले को लेकर विचार विमर्श -15 जून से यहां होगी भागवत कथा

खबर शेयर करें 👉

देवीधूरा। बाराही धाम में आयोजित होने वाले बगवाल मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक मेले को भव्य व दिव्य रूप दिए जाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महामंत्री रोशन लमगडिय़ा तथा हयात सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में चारखाम सात थोकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बग्वाल के दिन बग्वाल खेलने वाले बग्वाली वीरों को परिचय पत्र जारी करने के साथ उन्हें अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करना होगा। खामों के लोगों को परिचय पत्र की व्यवस्था वालिग खाम के चेतन भैया द्वारा की जाएगी।

यहां होने वाले मेले में बग्वाल देखने एवं मां की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। जिसे देखते हुए सभी को मेले की गरिमा को बनाए रखना होगा। इस वर्ष भी मेले में बाराही मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। खामों के बीच अनुशासन एवं पारंपरिक सहयोग बनाए रखने के लिए सभी खाम प्रमुख इस दिशा में कार्य करेंगे। उधर बाराही धाम में 15 जून से होने वाली भव्य पुराण कथा के दिन महिलाएं आंचलिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी तथा उनका कलश पहाड़ों की संस्कृति के अनुरूप एपण से सजा हुआ होगा। कथा के प्रत्येक दिन भंडारा आयोजित किया जाएगा, यदि कोई लोग अपनी ओर से भंडारा करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी पूर्व सूचना देनी होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119