एम्स के दो डॉक्टरों समेत कोरोना के आए पांच नए मामले, उत्तराखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हुई
देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। जबकि मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।
19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो उत्तराखंड के ही निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों में अलर्ट जारी किया गया है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को और भी तेज कर दिया गया है, सभी को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी