कलयुगी बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पकड़ा
भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवाल-पाली के एक गांव में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वारकर अपने मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया गया कि पटवारी क्षेत्र नैलवाल-पाली के कनगढ़ी गांव निवासी 71 वर्षीय गांऊली देवी पत्नी मूसीराम बुधवार सुबह अपने बेटे आंनद राम को उसके घर कुछ सामान देने गई थी, किसी बात पर आनंद राम ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मुखबिर से मिली। राजस्व टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक गाऊली देवी की अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी, जिस पर राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है, साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को हिरासत में ले लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक गाऊली देवी अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थी। गोपाल राम ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी है। हत्यारोपी घर पर अकेले रहता था, उसके तीन बच्चे व पत्नी बाहर रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। राजस्व टीम में कानूनगो जितेन्द्र थपलियाल, राजस्व उपनिरीक्षक नैलवाल-पाली महेश प्रसाद बिजल्वाण, राउपनि पंकज बिष्ट आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद