सड़क के लिए ग्रामीण 75वे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर 5 गांवो के ग्रामीण-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग संघर्ष समिति का एकसूत्रीय सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 75वे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बलबीर सिंह भंडारी व चंचल सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन में बैठे। संघर्ष समिति का कहना है को उनकी एकमात्र सड़क की मांग को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाये, नही तो संघर्ष समिति उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
वही संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि सड़क का कार्य न शुरू होने पे वह आगामी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। वही शुक्रवार को क्रमिक अनशन को समर्थन देने वालो में उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट,आनंद सिंह भंडारी,बलवंत सिंह भंडारी,भाजपा जिला महामंत्री गोलू पाठक,रमेश रावत, सचिव पुष्कर बिष्ट,ग्राम प्रधान बनेलागांव गोपाल सिंह बिष्ट,पुष्कर भंडारी,किशन भंडारी, हरीश बहादुर टम्टा,केशर सिंह बिष्ट,हरीश,कमल,राजेन्द्र,शेर सिंह आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा