पूर्व फौजी की पत्नी चीड़ के पेड़ पर लटकी मिली, सुसाइड नोट में अपने बेटे से मांगी है माफी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत खंतोली गांव की पूर्व फौजी की पत्नी ने चीड़ के पेड़ पर फांदी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका ने सुसाइड नोट में अपने बेटे से माफी भी मांगी है। घटना के बाद से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खंतोली गांव की 50 साल की बंसती देवी पत्नी पूर्व सैनिक मोहन सिंह धामी शनिवार को शनि मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा करने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची। तीन बजे बाद ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के के ध्मयोड़ा तोक के पास पानी के नौले के पास चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -फांसी की सजा रद्द, इलाज के बाद रिहाई के निर्देश

थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ हैं। जिसमे लड़के से मुझे माफ कर देना ऐसा कुछ लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। मृतका की दो बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। वह गांव में अकेले ही रहती थी। बेटा भी फौज कमांडो है। धर्म से जुड़ी व मिलनसार बसंती के मौत से भी लोग स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि संपन्न परिवार की महिला ने ऐसा क्यों किया वह किसी के समझ में नहीं आ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देवप्रयाग के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119