छात्रों के लिए सामने आया बड़ा अपडेट, यह काम नहीं किया तो छात्रवृत्ति पर संकट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। विभिन्न संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराना जरुरी होगा। 143 शिक्षण संस्थानों के हेड व नोडल ने अभी तक बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं कराया है। 31 जनवरी तक संस्थानों के प्रमाणीकरण न कराने पर 1 हजार से अधिक बच्चों ने छात्रवृत्ति अटक सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

पिथौरागढ़ में कुल 1383 शिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा जाति, दिव्यांग वर्ग के हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है। समाज कल्याण विभाग की ओर से फर्जीवाडे को रोकने के लिए पहले चरण में संस्थान के प्रधानाचार्य व स्कॉलरशिप देख रहे नोडल अधिकारी का सत्यापन किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी


आधार प्रमाणीकरण के गंगोलीहाट, गणाई, बेरीनाग सहित अन्य ब्लाकों में कैंप लगाए गए थे। 31 जनवरी से पहले कैंप लगाकर प्रमाणीकरण के कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

दिलीप कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119