गैर हाजिर रहने, शराब पीकर ड्यूटी करने पर चार पुलिस कर्मी निलंबित
हरिद्वार। कांवड़ मेला ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर दो पुलिसकर्मियों और शराब पीकर ड्यूटी करने पर दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन ने एसएसपी अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश उनके जिले के पुलिस कप्तानों को दिए हैं।
एसएसपी के पीआरओ विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि एएसआई सर्वेश कुमार और हेड कांस्टेबल योगेश कुमार देहरादून जिले से कांवड़ ड्यूटी के लिए रवाना किए गए थे, लेकिन वह लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। इसी तरह पिथौरागढ़ से ड्यूटी पर आए कांस्टेबल भुवन पांडे और हरिद्वार में ही तैनात कांस्टेबल प्रवेश चौहान शराब पीकर मेला क्षेत्र में घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने इस संबंध में एडीजी कानून व्यवस्था को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के निलंबन के निर्देश उनके जिले के पुलिस कप्तानों को दिए गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई