प्रधान की शिकायत पर ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया पहुंचे सीडीओ, ठेकेदार को लगाई लताड़

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीडीसी बैठक में प्रतिनिधि नहीं पहुंचने की वजह से बैठक स्थगित हो गई लेकिन जो ग्राम प्रधान बैठक मैं मौजूद थे उन्होंने अपनी समस्याएं सीडीओ को अवगत कराई। जिसमें ग्राम प्रधान पदमपुर देवरिया रमेश चंद्र जोशी ने जल जीवन मिशन के कार्य में ठेकेदार द्वारा हो रही लापरवाही के बारे में सीडीओ डॉक्टर संदीप तिवारी को अवगत कराया, सीडीओ ने समस्याओं को तुरंत समाधान करने के लिए ग्राम पदमपुर देवलिया का भ्रमण किया और मौके पर जल जीवन मिशन द्वारा ग्रामीण सड़कों में गड्ढे, टाइल्स रोड की दुर्दशा, पुलिया गूल , सिंचाई नहर का निरीक्षण किया और मौके पर ठेकेदार को तुरंत सही कराने के आदेश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

मौके पर अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ,ए ई दीप बेलवाल , जे इ ललित ऐठानी, रवि कबडवाल, तविंदर ,नवीन सुनाल, जितेंद्र जोशी ,भगवती कांडपाल आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119