गोदीगाड़ के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक परिवार तीन की मौत-तीन घायल-

खबर शेयर करें 👉


बेरीनाग – हल्द्वानी से थल को लौट रही बोलरो जीप uk05टीए1754 बासंपटान के पास गोदीगाड पुल में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक वाहन चालक अचानक झपकी आने के कारण पुल से 30फीट नीचे गिर गयी। जिसमें सवार में तीन महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व पुलिस टीम आनन फानन में और 108 की टीम घटना स्थल पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

ग्रामीणों की मदद से जीप के अंदर फंसे हुए घायलों को निकालकर सडक तक पहुंचाया। घायलो 108 और पुलिस ने अपनी गाड़ी से सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया।जिसमें रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद 22 वर्ष, निवासी लेजम कोली थाना थल, गीता चंद पत्नी सरयू हरीश चंद 23 वर्ष निवासी लेजम, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद उम्र 20 वर्ष निवासी बडालू झूलाघाट को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया घायल चालक अनिल कन्याल पुत्र खीम सिंह उम 27 वर्ष, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह गौला कुड़ी तड़ीगाँव थल, बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद उम25 वर्ष निवासी लेजम थाना थल का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

घायल युवक बृजेश की पत्नी रश्मि, भाभी गीता, साली प्रियंका की मौत हो गयी। तीनों मृतक महिला एक परिवार से है।प्रभारी चिकित्साधिकारी डां संदीप ने बताया घायलों के सिर और हाथ पैर में अंदरूनी चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है तीनों खतरें से बाहर है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119