दन्या:-नाबालिग को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा-
अल्मोड़ा 19 नवंबर : दन्या पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीते बाइस अक्टूबर को दन्या निवासी एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग ब’ची के घर से अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दन्या थाने में नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी पंकज भट्ट ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र इस मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। उप निरीक्षक इंदर ढैला ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान मिले सुराग के अनुसार गुरुवार को अभियुक्त गोविंद प्रसाद पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम मैरोली को नाबालिग के साथ बसौली यात्री स्टेंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ढैला ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि अभियुक्त उसे जबर्दस्ती अपने साथ भगा कर ले जा रहा था। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दन्या थाने में पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज