ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने हेड़ियागांव और हल्द्वानी में किया पौधरोपण, दिया हरियाली का संदेश

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भिमताल ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हेड़ियागांव और हल्द्वानी स्थित रुद्राक्ष वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ईको क्लब और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

हेड़ियागांव में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान हेड़ियागांव प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान चाक बहेरी नीलम आर्या और बीडीसी सदस्य देवेश कुमार भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से निदेशक रिटायर्ड कर्नल ए.के. नेयर, डॉ. हेमानी सेमवाल (लीड – इंडस्ट्री कनेक्ट एवं एलुमनाई रिलेशंस) और ईको क्लब समन्वयक डॉ. फरहा खान ने स्वयंसेवकों के साथ पौधरोपण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि पौधारोपण केवल शुरुआत है। आगे चलकर विश्वविद्यालय ग्रामवासियों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने की दिशा में भी कार्य करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित रुद्राक्ष वाटिका में भी पौधारोपण किया गया। यह स्थल पहले एक लैंडफिल क्षेत्र था, जिसे “गो क्लीन गो ग्रीन – लेट्स मेक इट हैपन” संस्था के प्रयासों से साफ कर हरित क्षेत्र में बदला जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री मनोज नेगी, विश्वविद्यालय की ईको क्लब टीम और एनएसएस स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। अब यह क्षेत्र “ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल द्वारा संजोया गया” नाम से संरक्षित और सुरक्षित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और समाज की संयुक्त भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119