संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक 16 वर्षीय किशोरी लापता
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनि बाजार रोड निवासी एक परिवार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई। किशोरी के परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारी समेत कई जगहों पर बेटी की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत