ग्राफिक एरा का सेवा संकल्प : जरूरतमंदों तक पहुंची राहत -भूख के खिलाफ फिर आगे आया संस्थान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी परिसर ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री -कोविड काल से जारी है जनसेवा अभियान


हल्द्वानी। शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता मानने वाले के हल्द्वानी परिसर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संस्थान द्वारा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए विशेष खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत दर्जनों परिवारों को दैनिक उपयोग का राशन उपलब्ध कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन की प्रेरणा से संचालित यह जनकल्याण अभियान कोविड-19 महामारी के कठिन दौर से लगातार जारी है। संकट के समय शुरू हुई यह पहल आज भी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर हल्द्वानी परिसर के निदेशक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की खुशहाली और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

संस्थान की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और इसे शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119