उत्तराखंड…घास लेने जा रहे ग्रामीणों की पिकअप खाई में समाई -चालक समेत दो की मौत; चार महिलाएं घायल

खबर शेयर करें 👉

कपकोट (बागेश्वर)। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घास लेने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे पिकअप वाहन संख्या यूके02सीए-0677 में चालक सहित छह लोग भैरू क्षेत्र में घास लेने जा रहे थे। इसी दौरान कपकोट-शामा मोटर मार्ग से जुड़े लिंग-असों-भैरू मार्ग पर तुड़तुड़िया धार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कपकोट पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

दुर्घटना में चालक भगत सिंह (33) पुत्र हयात सिंह, निवासी खारबगड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा प्रहार : लूट-चोरी के 'फिरोज गांधी गैंग' पर गैंगस्टर एक्ट -अपराधियों में मचा हड़कंप

वहीं सुरमा देवी (60) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह, निवासी खटगेड़ा-रेथल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन 108 एंबुलेंस से ले जाते समय गिरेछौना के पास उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घायलों में राधा देवी (27), तारा देवी (33), उमा साही (25) और कमला ऐठानी (32) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल बागेश्वर में इलाज जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...बाइक चुराई, लेकिन चालान ने खोल दी पोल! -ई-चालान की फोटो से चोर तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119