गुलदार ने महिला को किया गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें 👉

पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील भिकियासैण अंतर्गत नैकणा ग्राम पंचायत के अदगोली गांव में गुलदार ने घर के आगन में बैठी महिला पर हमला कर दिया। परिजनों के हो हल्ला करने के बाद गुलदार भाग गया तथा किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार गुलदार ने पुष्पा देवी पत्नी जगदीश सिंह पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मासी ले गये। ग्रामीणों में गुलदार के हमले के बाद भय बना है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को शीघ्र कैद करने की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119