तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही पिकअप से भिड़ी -दो युवकों की गई जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर बागजाला के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही गैस सिलेंडरों से लदी पिकअप वैन से जा टकराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

मृतकों की पहचान सुभान अंसारी (20 वर्ष) पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी (बरेली)। फिरोज (25 वर्ष) निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी (बरेली) के रूप में हुई।

दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119