गुमसुम बैठी रहती है, ना बोलती है, ना मुस्कुराती है, आंखों की चमक खत्म -दहेज की कुप्रथा ने एक परिवार की उम्मीदों, आस्थाओं और इज्जत को रौंद डाला
शादी सिर्फ दो दिलों का नहीं, दो परिवारों का पवित्र बंधन होता है, लेकिन जब इस रिश्ते को दहेज की लालसा निगल जाए तो केवल एक रिश्ता नहीं, कई सपने बिखर जाते हैं। ऐसा ही एक हृदय विदारक मामला उधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से सामने आया है, जहां एक प्रतिष्ठित कॉस्मेटिक्स व्यवसायी परिवार ने केवल इस कारण से रिश्ता तोड़ दिया कि उन्हें दहेज में मनपसंद कार नहीं मिली। यह रिश्ता गदरपुर की एक शिक्षित और संस्कारी लड़की से तय हुआ था कन्या पक्ष ने सगाई के समय लाखों रुपये के उपहार, आभूषण और घरेलू सामान देकर रिश्ते को सम्मानपूर्वक स्वीकारा था, लेकिन समय बीतते- बीतते लड़के वालों की अपेक्षाएं बढ़ती गईं। जब लड़की के माता-पिता उनकी अंतिम मांग- एक महंगी कार को पूरी नहीं कर सके तो उन्होंने रिश्ता ठुकरा दिया।
कन्या की मां का दर्द छलक पड़ा आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने कभी कोई फिजूल की ख्वाहिश नहीं की फिर भी हमने सब कुछ दिया लेकिन इन लालचियों ने एक गाड़ी के लिए उसकी पूरी दुनिया छीन ली। वह दिनभर गुमसुम बैठी रहती है,ना बोलती है,ना मुस्कुराती है,उसकी आंखों की चमक खत्म हो गई है। हम समाज में किस मुंह से जाएं?”यह सिर्फ एक रिश्ता नहीं टूटा बल्कि दहेज की कुप्रथा ने एक परिवार की उम्मीदों,आस्थाओं और इज्जत को रौंद डाला।
समाजशास्त्री डॉ. मीनाक्षी जोशी का कहना है, “दहेज प्रथा समाज में महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाकर रखती है जब तक यह सोच नहीं बदलेगी कि लड़की ‘बोझ’ है जिसे ‘साथ में सामान’ देकर विदा करना है, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। इस घटना के बाद कन्या पक्ष अब मानसिक और सामाजिक आघात से जूझ रहा है। बेटी को रिश्तेदारों के तानों और समाज की तिरछी निगाहों का सामना करना पड़ रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार