रहस्यमय परिस्थितियों में लापता सेवानिवृत्त वृद्ध का शव पंतनगर एयरपोर्ट के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। दो दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए टीडीसी से सेवानिवृत्त वृद्ध का शव पंतनगर एयरपोर्ट के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला है,सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार टीडीसी कालोनी हल्दी पंतनगर निवासी 62 वर्षीय राम आसरे शुक्रवार की रात्रि खाना खाने के बाद साढ़े नौ बजे घर से टहलने के लिए निकले थे उसके बाद वापस नहीं लौटे परिजनों ने कई जगह उनकी तलाश की कोई सुराग नहीं मिलने पर पुत्र कृष्ण कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

सोमवार सुबह जंगल में घास काटने गये लोगों ने पेड़ पर वृद्ध का शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर एसआई नरेन्द्र कुमार मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे परिवार के लोग भी पहुंच गए मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार ने शव की शिनाख्त की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट से सटे जंगल में शीशम के पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिली थी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। मृतक राम आसरे दो वर्ष पहले टीडीसी से सेवानिवृत्त हुए थे बड़े पुत्र संजय कुमार के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119