हल्दूचौड़ के युवक को अल्मोड़ा में चरस के साथ पकड़ा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने आधा किलो अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने जिले में नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में ताकुला चौकी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गणनाथ तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को पिट्ठू बैग के साथ रोका गया। तलाशी में मोहम्मद शाहवाज (24), निवासी गुलरिया, जिला पीलीभीत (वर्तमान में कंजाबाग, खटीमा, उधमसिंहनगर) के पास से 270 ग्राम चरस और राकेश सनवाल (22), निवासी ग्राम हल्दूचौड़, नैनीताल के पास से 255 ग्राम चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

कुल बरामदगी 525 ग्राम रही, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली सोमेश्वर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, होमगार्ड देवेश सिंह और होमगार्ड वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119