घर में नहा रही युवती का वीडियो बनाने का विरोध करने पर उल्टा मारपीट की-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा नगर क्षेत्र के एक घर में नहा रही युवती का वीडियो बनाने का विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के साथ पथराव कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरिफ मलिक नाम का युवक दुकान में फर्नीचर का कार्य कर रहा था। मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाथरूम में दरवाजा बंद कर नहा रही थी। उस समय आरिफ उसके घर में घुस कर चोरी-छिपे रोशनदान से उसकी वीडियो बनाने लगा। जब युवती ने शोर मचाया तो परिवार और अन्य पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दी, लेकिन मोबाइल की मेमोरी देखने पर वीडियो मिल गई। युवती के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी समय आरोपी का भाई शाहिद मलिक, डब्बू, उसका जीजा, उसकी बहन नाजिया और अन्य चार-पांच महिलाएं एकत्र हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के घर में घुस कर गाली गलौज मारपीट शुरू कर दी। युवती के परिजनों ने किसी तरह अपने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इस मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119