जागेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश, आरतोला के पास सड़क बंद
-जटा गंगा नदी का रौद्र रूप, पैदल पुल बहा, डीएम मौके पर
अल्मोड़ा। बुधवार शाम को जबरदस्त बारिश से जागेश्वर क्षेत्र में लोगों में दहशत छा गई। जटा गंगा नदी के रौद्र रूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। योग स्थल को जोड़ने वाले पुल से काफी ऊपर बहने लगा। कई स्थानों पर दीवारें, पेड़ और रास्ते टूट गए। मलबा आने से पनुवानौला और आरतोला के बीच सड़क बंद हो गई है। सूचना पर देर शाम जिलाधिकारी विनीत तोमर भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं पार्किंग स्थल की सुरक्षा दीवार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ हाईवे में भारी मलबा आ जाने से पनुवानौला और आरतोला के बीच मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। किसी प्रकार के जनहानि का समाचार नहीं है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू
हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये