मानसून सत्र में कक्षा एक से 12 तक ऑनलाइन क्लासेस चलाने के जारी करें निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनपद में वर्तमान समय में मानसून की सक्रियता के फलस्वरूप भारत मौसम विभाग, देहरादून से समय-समय पर जारी किये जा रहे मौसम पूर्वानुमान चेतावनी के दृष्टिगत राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग के एलर्ट के कारण जिला प्रशासन द्वारा आपदा न्यूनीकरण हेतु घोषित किये जा रहे अवकाशों की तिथियों में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों / प्रबन्धकों द्वारा छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य की निरन्तरता ऑनलाईन शिक्षा के माध्यम से बनाए रखने के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने आवश्यक हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान

उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग की चेतावनियों के क्रम में जारी किये जा रहे अवकाशों की अवधि में समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों को विद्यालयों में ऑनलाईन शिक्षा के माध्यम से सुचारू शिक्षण कार्य संचालित कराये जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119