भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर हेमंत द्विवेदी का जगह-जगह किया गया स्वागत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता बनने के उपरांत हेमन्त द्विवेदी के आज देहरादून से गृह जनपद नैनीताल अपने निवास स्थान पर पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ता ,युवा मोर्चा के अति उत्साहित कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं को आज जैसे ही प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी के हल्द्वानी आगमन की जानकारी मिली कार्यकर्ताओ का उनके आवास पहुचने का सिलसिला दोपहर से ही जारी हो गया था । देर शाम होते होते भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर इक्कठा हो गए ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किये जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने हेमंत द्विवेदी के अपने आवास पर पहुचने पर आतिशबाजी , फूलमाला और ढोल नगाड़े बजा कर उनका स्वागत किया और खुशियां जाहिर कर मिष्ठान वितरित किया ।

अपने स्वागत से गदगद नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी में समर्पित सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को नेतृत्व के द्वारा हमेशा सम्मान मिलता है । हेमन्त द्विवेदी ने कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री आमजन के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं ,अपने ऐतिहासिक निर्णयों से भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह  पहुचाने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने का काम करेंगे । 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

स्वागत करने वालो में भाजपा पश्चिमी मंडल महामंत्री कमल किशन पांडे , जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल , प्रदेश उपाध्यक्ष युवामोर्चा चंद्र प्रकाश तिवारी ,मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह नौला , प्रधान आनंद मेहता , प्रताप बिष्ट , बसंत सनवाल , राजेन्द्र तिवारी , विनोद चौसाली , मंडल मंत्री बसंत आर्या , प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा , पार्षद प्रमोद तोलिया , यतेंद्र सुयाल खीम सामंत समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119