पुलिस की सख्ती -शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह टैक्सी, ट्रक व कार चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथारौगढ़। शराब पीकर वाहन चलाने 6 वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध खनन में एक वाहन को सीज किया गया है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बेरीनाग थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी ने बताया कि छह टैक्सी, ट्रक, कार चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया और उन्हें गिरफ्तार कर वाहनों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी। वहीं पुलिस ने अवैध खनन सामग्री के साथ एक पिकप को भी पकड़ा है। चालक खनन सामग्री के कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया, जिस कारण वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हडकंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119