घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का सात लोगों पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो युवतियों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहसपुर थाना क्षेत्र की सभावाला चौकी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कोर्ट में तहरीर देकर बताया कि 15 अक्तूबर को दो युवतियों सहित सात लोग हमीद पुत्र सदीक, सुल्तान पुत्र हबीब, सबदर पुत्र सुल्तान, आशू पुत्र सत्तार, सुल्ताना पुत्री सुल्तान, दिलरुबा पुत्र सत्तार व ईनाम पुत्र हमीद ने उसके घर में घुसकर मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

आरोपियों ने छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर देकर मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिस पर कोर्ट ने सहसपुर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी सभावाला रजनीश सैनी को सौंपी गयी है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119