पटवारी-लेखपाल परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पटवारी-लेखपाल परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 12 फरवरी को प्रदेश के सभी 13 जिलों में होनी है। किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे। लोक सेवा आयोग ने बीते अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी कर पटवारी लेखपाल के 563 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। नोटिफिकेशन में पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए भर्ती परीक्षा बीते 8 जनवरी को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के लिए 158 210 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में 11 4071 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा होने के कुछ समय बाद ही पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रश्न लीक होने का मामला सामने आया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर 12 फरवरी को दोबारा से आयोजित करने का फैसला लिया था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119