तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत -ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी 39 वर्षीय जगमोहन सूंठा पुत्र देवीदत्त सूंठा अपनी मां के लिए दवा लेने सुशीला तिवारी अस्पताल गए थे और दवा लेने के बाद वह घर को लौट रहे थे, तभी रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी, जिससे जगमोहन ट्रक के नीचे आ गए। चालक ने ट्रक नहीं रोका और उन्हें बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट पहने होने के बावजूद जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर राहगीर कुछ समझ पाते तब तक ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग