उत्तराखंड बोर्ड के 9वीं और 11वीं के छात्रों के 31 तक होंगे पंजीकरण
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों अध्ययनरत सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। परिषद ने सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अध्ययनरत शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर कर लें।
बोर्ड के सचिव बीवी सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2027 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे सभी छात्रों के पंजीकरण अनिवार्य किए गए हैं, जो अभी नौवीं और 11वीं में पढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह 31 अक्तूबर तक छात्रों का पंजीकरण करवा लें। तय तिथि के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण शुल्क जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही पंजीकरण की तिथि भी नहीं बढ़ाई जाएगी। जो छात्र पिछले साल नौवीं और 11वीं में थे और इस बार भी उसी कक्षा में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी पंजीकरण करवाना होगा। छात्रों के पंजीकरण का शुल्क सिर्फ 10 रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र अभी पंजीकरण करवा लेंगे, वह ही 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी