होली अवकाश के चलते असामाजिक तत्वों ने कि विद्यालय में तोड़फोड़

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्ट केशर सिंह नेगी

थराली चमोली। जहां एक तरफ होली के अवसर पर देशभर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने कल या परसों में विकासखंड थराली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काखड़ा के स्टाफ रुम का ताला तोड़ कमरे में सारा सामान तोड़-फोड़ रखा हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

राजकीय जूनियर हाईस्कूल काखड़ा में भी प्रधानाध्यापक एस एल सोलियाल ने बताया की वीरवार को आज सुबह वह विधालय में आये देखा कक्ष का ताला तोड़ रखा था और प्रधानाध्यापक कक्ष में रखे विधालय आवश्यक के दस्तावेज भी फाड़ रखे हैं साथ ही विद्यालय के प्रयोगशाला कक्ष में भी तोड़फोड़ की गई हैं। और राजकीय जूनियर हाईस्कूल काखड़ा के किचन में भी तोड़फोड़ व बर्तन बाहर फेंक रखे हैं तो यह सब देख कर वे सभी अचम्भित रह गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

उन्होने विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष, संजय सिंह राणा प्रधानाचार्य ओमप्रकाश देवराडी ने जल्द से जल्द इन उपद्रवी तत्वों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की हैं जिससे भविष्य में इस प्रकार के अपराधियों को शासन-प्रशासन का भय बना रहे और इस प्रकार की घटना न हो।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119