हल्द्वानी…छोटे भाई ने की आत्महत्या, खबर सुन बड़े भाई को पड़ा दिल का दौरा, मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जहां एक भाई ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, वहीं जिसकी खबर बड़े भाई को मिली तो खबर मिलते ही बड़े भाई को गहरा सदमा लग गया और उसकी दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब परिजनों ने इसकी घटना मृतक के बड़े भाई अनूप को दी तो, खबर सुनते ही उसे भी हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। अनूप फरीदपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया और राजेंद्र नगर क्षेत्र में दो भाइयों की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119