पति व उसके रिश्तेदारों पर एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
एक महिला ने अपने पति व सगे रिश्तेदार पर एआई से जेनरेट की गई अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति बिजनौर निवासी ने मोबाइल नंबर से 14 जून को व्हाट्सएप पर अपमानजनक संदेश भेजे और बाद में उसकी एआई से जेनरेट की गई अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि 18 जुलाई को काशीपुर कोर्ट परिसर के पास आरोपी एक वाहन से उसके पास आया और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल कर बात नहीं मानने पर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी।
कहा कि आरोपी पति व उसके साथी उसे मैसेज कर एआई से अश्लील वीडियो बनाकर और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस