महिला की मौत के मामले में पति पर हत्या का केस दर्ज
रुद्रपुर। चारूबेटा के जंगल में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने बहनोई पर जान से मारकर जलाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसके बहनोई के दूसरी महिला से नाजायज रिश्ते हैं। इस मामले में अब तक 25 लोगों से पूछताछ की गई है।
डीएनए और पोस्टमार्टम के लिए शव फॉरेंसिक लैब हल्द्वानी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। शनिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर जंगल में 34 वर्षीय अनीता पत्नी सुरेश निवासी नई बस्ती चारूबेटा खटीमा का 90 प्रतिशत जला हुआ शव मिला था। उसकी पहचान उसके पांव में लगे महावर और कदकाठी से परिजनों ने की थी। शनिवार शाम मृतका के भाई रामानंद प्रसाद निवासी वार्ड संख्या छह नानकमत्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी बहन अनीता का विवाह 12 वर्ष पूर्व सुरेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद से हुआ, उसके तीन बच्चे हैं। आरोप लगाया कि उसका बहनोई अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बहन ने बताया था कि सुरेश के किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ते हैं। वह उसी के साथ रह रहा है। कुछ दिन पहले बहन ने बताया था कि उसके साथ पति ने मारपीट की है और उसे रास्ते से हटाने की धमकी भी दी है।
पुलिस ने तहरीर पर आरोपी पति सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब तक 25 लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस की टीमें हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य जुटा रही हैं। आरोपी पति पुलिस की निगरानी में है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी