राजस्व विभाग ने 16 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
हल्द्वानी। डेमोग्राफिक चेंज मामले में प्रशासन ने चौंसला गांव में बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने 16 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया और भूमि अपने कब्जे में ली।चौंसला गांव में सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जों और डेमोग्राफिक परिवर्तन को लेकर शिकायतें मिल रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया था, लेकिन तय समयसीमा में किसी भी व्यक्ति की और से वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये। सिर्फ एक मस्जिद के पास स्थित अतिक्रमण और एक फैक्ट्री स्वामी द्वारा किया गया निर्माण स्वेच्छा से हटाया गया था, जबकि एक अन्य फैक्ट्री को प्रशासन पूर्व में सील कर दिया था। रविवार को एसडीएम राहुल शाह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम चौंसला गांव पहुंची और अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर प्रशासन ने अपने अधिकार में भूमि को ले लिया।
एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई जनहित में की गई है और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, लालकुआं कुलदीप पांडे, कानूनगो अशरफ अली, लेखपाल सुनीता समेत राजस्व उपनिरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू