पत्नी की मौत से पति को लगा सदमा, पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद पति ने भी प्राण त्यागे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पत्नी की मौत से पति को ऐसा सदमा लगा कि पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए। मामला हिम्मतपुर मल्ला आदर्श कॉलोनी का है। हिम्मतपुर मल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय माधवी सुयाल ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी और 22 अगस्त को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद उनके पति 65 वर्षीय पूरन चंद्र सुयाल को ऐसा सदमा लगा कि पत्नी की मौत के पांचवें दिन मंगलवार की सुबह बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

दरअसल रक्षाबंधन से एक दिन पहले माधवी सुयाल अपने भाई को राखी देकर बेटे के साथ वापस लौट रही थी। रास्ते में चक्कर आने की वजह से वह चलती बाइक से नीचे गिर गई। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 22 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत से पूरन चंद्र सुयाल को गहरा झटका लगा। उनके बेटे मोहन चंद्र सुयाल के मुताबिक पिता अक्सर बीमार रहते है। मां के देहांत के बाद पिता ने खाना-पीना भी बहुत कम कर दिया था। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। इसके बाद चित्रशिला घाट पर दाह संस्कार किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119