एक के बाद एक दो युवकों ने गौला पुल से लगाई छलांग, एक की मौत, दूसरा घायल
हल्द्वानी। मंगलवार को एक के बाद एक दो युवकों ने गौला पुल से छलांग लगा दी। एक तो पानी में गिरा और उसकी जान बच गयी। जबकि दूसरे युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि वहीं दूसरे युवक का सुशीला तिवारी में उपचार चल रहा।
पुलिस के मुताबिक लाल मस्जिद लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी आदिल (23 वर्ष) पुत्र इकबाल यहां परिवार के साथ रहता था। मटर गली में उसके चाचा सरफराज और इरशाद की कपड़ों की दुकान है। वह चाचा सरफराज की दुकान पर काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर आदिल दुकान से यह कहकर निकला कि वह घर खाना खाने जा रहा है। आदिल न घर पहुंचा और न लौटकर दुकान आया। कुछ देर बाद खबर मिली कि आदिल ने गौला पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल को नदी के पत्थरों पर पड़ा पाया। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने अस्पताल पहुंच कर आदिल के परिजनों से बातचीत की, लेकिन आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने आदिल का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा के लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद दली (21 वर्ष) पुत्र मुमताज ने दोपहर करीब दो बजे गौला पुल से छलांग लगा दी। वह सीधे नदी के बहाव में गिरा। वहां ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल हरीश आर्या व राजू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उसे नदी से निकाला और एसटीएच पहुंचाया। जहां फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पूछताछ में दली ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसका कहना है कि वह कूदा नहीं बल्कि उसे चक्कर आ गया था और वह नीचे गिर गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन