पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर मारा पत्थर, पति की मौत
बागेश्वर। कपकोट के किरौली (फरसाली) गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। कपकोट थाने से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली (फरसाली) निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।
थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी में विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका खुलासा नहीं हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा