पति पर पत्नी के प्रेमी ने किया हमला, महिला ने पति के साथ रहने से किया इंकार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। दो माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को अपने साथ ले जाने को रुद्रपुर पहुंचे पति पर प्रेमी ने हमला कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर महिला ने अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी बलराम का विवाह 10 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। बताया गया है कि दो माह पहले उसकी पत्नी हरदोई निवासी युवक के साथ भागकर रुद्रपुर आ गई थी। यहां वह भदईपुरा में किराए में रहने लगे। काफी खोजबीन के बाद जब बलराम को पत्नी के रुद्रपुर में रहने की जानकारी मिली, तो वह सोमवार की सुबह रुद्रपुर पहुंच गया। यहां उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान महिला के प्रेमी ने उसके पति के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119