भुजियाघाट में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला  -ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शनिवार की रात नैनीताल वन प्रभाग मनोरा रेंज के अंतर्गत भुजियाघाट में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी दहशत का माहौल बना है। वहीं वन विभाग ने गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजड़ा लगा दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि गुलदार ने रात्रि में भुजियाघाट के निकटवर्ती क्षेत्र मोरा निवासी बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी (70) पत्नी नर सिंह पर हमला कर दिया और महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा, परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और रात्रि में ही महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, रविवार सुबह बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। गांव में पिंजरा लगा दिया गया है।  वहीं रविवार की दोपहर में महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119