दोस्तों के साथ ज्योलीकोट क्षेत्र में नहाने गया हल्द्वानी निवासी युवक डूबा
हल्द्वानी। ज्योलीकोट क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गया हल्द्वानी निवासी एक युवक पानी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएपफ टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जीवन रावत पुत्रा तेज सिंह रावत, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम जीवन रावत अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित एक गधेरे नहाने में गया था। नहाते समय वह अचानक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएपफ को सूचित किया गया। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में एसडीआरएपफ टीम ने ज्योलीकोट से लगभग दो से तीन किलोमीटर नीचे एक तालाब में उसे बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के समय साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर